Kota : सिमलिया वासी गुजार रहे हैं नारकीय जीवन, कर रहे ही घोर परेशानी का सामना
संवाददाता रवि मीणा
सांगोद कोटा
गुर्जर मोहल्ला वासी कीचड़ में चलने को मजबूर
सांगोद (कोटा) 16अप्रैल। सांगोद तहसील के
ग्राम पंचायत सीमलिया में गुर्जर मोहल्ला में लोगों को पैदल निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सीमलिया युवा नेता राकेश गुर्जर ने बताया की इस रास्ते के बारे में पंचायत के अधिकारियों एवं सरपंच को भी अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं हुआ है, इसमें निकलने वालें लोगों की इसमें गाड़ी फिसलने से लोगों को चोट भी आई है, यह रास्ता सीमलिया से कल्याणपुरा गांव में निकलता है, सीमलिया सरपंच जितेन्द्र मेघवाल ने जल्दी ही समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया है ।