Bundi: सभापति की हठधर्मिता के कारण नहीं बनी देवपुरा की सड़क -- मुकेश माधवानी नेता प्रतिपक्ष

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 10 मई।नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी एवं नगर अध्यक्ष महावीर खंगार के नेतृत्व में भाजपा पार्षद एवं देवपुरा वासी आज नगर परिषद पहुंचे नगर परिषद में अधिशासी अभियंता अरुणेश शर्मा का घेराव किया गया मुकेश माधवानी ने कहा कि आज 28 महीने से जब से कांग्रेस की नगर परिषद की सभापति तब से देवपुरा वासियों से बदला निकाला जा रहा है आज बूंदी का प्रवेश द्वार खड्डो का द्वार बन गया है मंडी से आने वाला किसान भी कोटा जाना पसंद करता है पर खड्डो के कारण बूंदी आना पसंद नहीं करता जब विधायक ने 20 करोड़ रुपए आर यू आई डीपी से नगर परिषद बूंदी को लोन मिला है उससे देवपुरा की सड़क बनाने की मांग करी थी अगर आज उससे टेंडर निकाल दिया जाता तो देवपुरा की सड़क बन जाती राज्य सरकार से तो देवपुरा की सड़क की मांग करते हुए राशि मांगी गई थी परंतु पैसा आने के बाद देवपुरा वासियों से दुश्मनी निकालते हुए सड़क नहीं बनवाई गई सत्ता के मद में चूर सभापति स्वयं को राजा समझ बैठी है परंतु जनता सबक सिखाएगी उन्होंने अधिशासी अभियंता को कहा कि देवपुरा की सड़क सही नहीं की गई तो आंदोलन होगा नगर अध्यक्ष महावीर खंगार ने कहा कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने वादा किया था 135 करोड़ रुपए देने का जिसमें से ₹50 करोड़ सड़क पर लगने थे परंतु आज 27 माह बाद बूंदी से जो ₹10 करोड़ रुपए लेकर गए थे वह भी नहीं लौट आए हैं क्षेत्रीय पार्षद हरिशंकर सैनी ने कहा कि आप जो सार्वजनिक निर्माण विभाग में टेंडर की बात कर रहे हो वहां ठेकेदारों की हड़ताल चल रही है और जो ₹ 10 करोड़ के जो आपने प्रस्ताव भिजवाए हैं खजाना खाली होने की वजह से गहलोत सरकार उसकी स्वीकृति नहीं दी है अगर सरकार ने उसकी वित्तीय स्वीकृति नहीं दी है अगर देवपुरा की सड़क सही नहीं कर सकते तो रेलवे पुलिया से इस सड़क को बंद कर देना चाहिए पार्षद मनीष सिसोदिया ने कहा कि परकोटे के अंदर की बूंदी लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बीएसआर बढ़ाने के बावजूद भी अभी तक निविदाएं नहीं निकाली गई है अगर नवल सागर तालाब मैं आने वाले समय में कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार नगर परिषद के अधिकारी होंगे भाजपा पार्षद बाल किशन सोनी मनीष सेन करण शंकर सैनी ने सीवरेज के कार्य का मुद्दा उठाया वरिष्ठ पार्षद त्रिलोक कुमावत ने कहा कि उनके वार्ड में एहसान ठेकेदार का टेंडर हुए 6 महीने हो गए परंतु अभी तक कार्य नहीं हुआ है सभापति द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है अधिशासी अभियंता अरुणेश शर्मा ने जवाब दिया कि यह सत्य है कि देवपुरा की सड़क की हालत खराब है वह सारी स्थिति आयुक्त और सभापति को बता देंगे कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता की ड्यूटी कैंप में लगाने के कारण जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं अगर आयुक्त कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को शिविर की ड्यूटी से हटा देंगे तो  तुरंत निविदाएं निकाल देंगे इस पर प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार तक कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी  प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पार्षद रमेश हाड़ा महावीर मीणा ओमप्रकाश जांगिड़ रणजीत नायक उर्फ गोलू एवं देवपुरा निवासी मुकेश गोस्वामी कैलाश जांगिड़ मनफूल कराड घनश्याम जांगिड़ बबलू जैन रामलाल कराड रुपेश जांगिड़ गोलू योगी  सतीश मीणा मेक किराड लोकेश सुमन चेतन सुमन सूरज सैनी इत्यादि उपस्थित थे