बूंदी, 30 मार्च। जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर गुरूवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष में ‘लाभार्थी उत्सव’ का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया।
लाभार्थी उत्सव को सम्बोधित करते हुए पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए असहाय और पिछडे लोगों के लिए जो कदम उठाए है वह सराहनीय है। साथ ही लाभार्थी से सीधे जुड़कर लाभ की जानकारी लेना भी बेहतरीन कार्य है। आमजन के कल्याण के लिए मानवता का दृष्टिकोण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना नायाब योजना है। उन्होंने कहा कि ओपीएस से पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढाकर पुनीत कार्य किया है। गरीब बच्चों के लिए पढाई के बेहतर इंतजाम किए हैं। राज्य सरकार मानवीय दृष्टिकोण से आमजन के हित में कई योजनाएं चलाई है। इनसे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार हो, ताकि अन्य लोगों को भी इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने कहा कि राज्य सरकार की येाजनाओं में लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों का सम्मान सराहनीय है। अंतिम व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित किया है और इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया है। हर वर्ग को राहत देने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा ने राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीब को भगवान मानकर कार्य किया है। चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। राज्य सरकार की योजनाएं आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि लाभार्थी उत्सव का उद्देश्य है कि इसके माध्यम से आमजन को अधिकाधिक योजनाओं की जानकारी देकर अन्य व्यक्तियांे को लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं से वंचित लोगों को भी योजनाओं से लाभ उठाने की प्रक्रिया जानकारी दें। चिरंजीवी योजना में शत प्रतिशत पंजीयन का संकल्प लिया जावे।
लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव
लाभार्थी उत्सव में जिलेभर से आए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने लाभ उठाने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए अन्य लोगों से भी उनकी तरह लाभ उठाने की बात कही। कार्यक्रम में निशा मीणा, सुमन कुमारी ने काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, गोपाल लाल ने मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा महावीर वर्मा, दीपक, ज्योति चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से मिले लाभ के बारे में अनुभव आमजन को बताए।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, नगर परिषद उपसभापति लटूर भाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चैधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह, उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी सामर, डीआईटी के उपनिदेशक महेन्द्र पाल सिंह, डाॅ. कमलेश, डाॅ. पीसी मीणा, डाॅ. उगन्ता मीणा, डाॅ. सत्यवान शर्मा, राहुल माथुर, डाॅ. योगेश सुवालका, डाॅ. शेलेन्द्र जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया। अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी सामर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।