Bundi: स्वामी सच्चिदानंद महाराज की अगुवाई में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा के साथ अभद्रता, दुर्व्यवहार करने वाले दोषी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए निलम्बित करने तथा विरांगनाओं को न्याय दिलवाने के सम्बंध में
बूंदी 13 मार्च । स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया की पिछले 11 दिनों से शहीद स्मारक, जयपुर में विरागनाओं के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा धरने पर बैठे हुए थे। रात में तीनों विरांगनाओं को पुलिस द्वारा गाड़ी में डालकर उनके निवास स्थान पर छोड दिया। इस घटना का पता जब डॉ. किरोडीलाल को चला तो शहीदों की विरांगनाओं से मिलने जा रहे थे इसी बीच पुलिस ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ अभ्रदता व दुर्व्यवहार किया तथा हाथापाई कर कपडे फाड दिये तथा अपराधियों की तरह कॉलर पकड़कर गाड़ी में डाल दिया जिससे डॉ किरोडीलाल मीणा के कई गंभीर चोटे आई। इस प्रकार पुलिसकर्मीयों ने लोकतंत्र की गरीमा को ठेस पहुंचाई जिससे रोष व्याप्त है।
साथ की गई घटना की जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मीयों को निलम्बित करते हुए विरांगनाओं को न्याय दिलवाने की कृपा करें।
इस दौरान भाजपा नेता रूपेश शर्मा,गीताराम मीणा, ममता, अर्जुन मीणा, नरेश मीणा, पहलाद मीणा प्रभात जैन बलराम मीणा हंसराज यादव पप्पू लाल मीणा अमन मीणा कैलाश मीणा मनोज मीणा पुरुषोत्तम कालू खटारा कुशल जोरवाल ओम गुर्जर विक्रम मीणा लेखराज मीणा नरेश मीणा लोकेश मीणा सुरेश मीणा आदि बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे