जयपुर। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सभी क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जी हां, आईपीएल सीजीन 2022 का पहला मैच आज शाम 7.30 से शुरू होगा। इस उद्घाटन मैच में पीछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग और रनर अप कोलकता नाइट राइडर्स आमने सामने होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन ओपनिंग का आयोजन किया जायेगा।
दोनों टीमों के नये टीम नये कप्तान
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही नये कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे जिन्होंने इयोन मोर्गन की जगह है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने सर जड़ेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी दी है।
दोनों टीमों में नये चेहरे
आईपीएल 2022 सीजन में दोनों ही टीमों में नये चेहरे खेलते हुए दिखाई देंगे। सुपर किंग्स में शिवम दूबे, डेवोन कॉनवे, क्रिस जॉर्डन, तुषार देशपांडे और एडम मिल्ने फ्रैंचाइज़ी में कुछ नए चेहरे हैं। वहीं, कोलकाता ने अजिंक्य रहाणे, टिम साउदी, उमेश यादव और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
वानखेडे में मौसम का हाल
26 मार्च, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि वर्षा की संभावना न्यूनतम है। हवा की गति और आर्द्रता 23 किमी/घंटा और 65 प्रतिशत रहने की संभावना के साथ तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स : ड्वेन ब्रावो, रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, तुषार देशपांडे, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर)
कोलकाता नाइट राइडर्स : शिवम मावी, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), टिम साउदी, सुनील नरेन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल