Bundi : रानीपुरा के लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर परिसर में नवनिर्मित भोग कक्ष बनवाने वाले भामाशाह तिवाड़ी परिवार का ग्राम वासियों ने किया सम्मान।

संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी

रानीपुरा ( बूंदी) 2अप्रैल।
रानीपुरा के चौमूखा बाजार में स्थित लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर के नवनिर्मित भोग कक्ष का रविवार को लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ । रानीपुरा के ही पूर्व सरपंच बिरधीचंद जैन, भंवरलाल जांगिड़, मूलचंद जांगिड़, महावीर गुर्जर ने बताया कि रानीपुरा निवासी बिरधी बाई तिवाड़ी ने स्वर्गीय पतिकजोड़मल तिवाड़ी की पुण्य स्मृति में मंदिर के समीप का निजी भूखंड गांव के पंच पटेलों को सौंप कर कहा कि इस पर भगवान के भोग के लिए कक्ष का निर्माण कराएं | जिसके निर्माण का पूरा खर्चा दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है और मेरे पुत्र निर्माण की राशि को अदा करेंगे । भोग कक्ष के भूखंड पर भोग कक्ष बन जाने की जानकारी भूखंड देने वाले भामाशाह को दी। महिला भामाशाह व उसके स्वर्गीय पति के पुत्र सत्यनारायण तिवाड़ी दशरथ तिवाड़ी ने समारोह में पंच पटेलों को गामीणों की मौजदगी में भोग कक्ष के निर्माण में लगे ₹1,51,000 की राशि सौंपी। तथा महिला भामाशाह के उक्त दोनों पुत्रों ने पंडित महावीर शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना करके वह कक्ष का लोकार्पण किया। इससे पहले पंडित शर्मा के वैदिक मंत्रों से लक्ष्मीनाथ भगवान की पूजा अर्चना की गई। जहां भामाशाह के परिजनों ने भगवान की प्रतिमा को चांदी की माला पहनाई। तानिया ग्राम वासियों की ओर से समारोह में भामाशाह का माल्यार्पण कर साफा बंधवा करके स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान अमोलकचंद शर्मा, महावीर प्रसाद तिवाड़ी, शंभू लाल शर्मा, श्रवण नागर, मनोज जैन सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। तिवाड़ी परिवार की ओर से किए गए उक्त कार्य को लेकर ग्राम वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।