Bundi: राजीव दत्ता को जन्मदिन की बधाई देने पूरा शहर उमड़ा ,जगह-जगह लगे स्वागत द्वार, सैकड़ों जगह कटे केक

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा 

बूंदी राजस्थान


 मुख्य समारोह में देर रात तक बधाई देने वालों का लगा रहा तांता 

अपने चहेते अधिकारी को बधाई देने पहुंचे हजारों लोग 

सैकड़ों संगठनों द्वारा किया गया अभिनंदन

बूंदी 14 अप्रैल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने बूंदी की जनता के साथ मनाया अपना जन्मदिन।
बतादे की दत्ता पूर्व में भी दबंग ईमानदार पुलिस अधिकारी के तौर पर बूंदी की जनता पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं ।
ओसडी राजीव दत्ता के जन्मदिन के अवसर पर बूंदी कार्यक्रम के दौरान कोटा से बूंदी मार्ग में उनके सैकड़ों प्रशंसकों द्वारा जगह-जगह पुष्प माला गुलदस्ते बैठकर तथा केक काटकर साफा बांधकर स्वागत किया गया ।
दत्ता का काफिला जब बूंदी शहर की सीमा में पहुंचा जहां रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे पूर्व सभापति महावीर मोदी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत राजू दत्ता का स्वागत किया, जहां  ओम बिरला जिंदाबाद राजीव दत्ता जिंदाबाद से आसमान गुंजायमान रहा । राजीव दत्ता ने वाहन रैली के साथ शहर में प्रवेश किया जहां
पग पग पर उनके प्रशंसकों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया शहर में सैकड़ों जगह कई संगठनों द्वारा लगाए गए स्वागत द्वार। काफिला देवपुरा, सर्किट हाउस ,अहिंसा चौराहा, कोटा रोड, इंदिरा मार्केट, मीरा गेट जय सागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन पहुंचा । जहां मुख्य समारोह में गणमान्य नागरिकों आसपास से आए लोगों तथा समाजो, संगठनों द्वारा उनका भव्य विशाल स्वागत कर केक काटा भव्य आतिशबाजी की इस दौरान हजारों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उनके प्रशंसक मौजूद रहे स्वागत समारोह देर रात तक जारी रहा।