दुनिया के सबसे सफल कप्तान ने सूर्यकुमार यादव की ABD से की तुलना, कह दे ये बडी बात

जयपुर। भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट प्रमियों के दिलों पर छायु हुए हैं। थोडे ही समय में सूर्यकुमार यादव वल्र्ड टी 20 रैंकिंग में बाबर आजम के बाद दुसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। इस बीच दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की खूब तारीफ की है। पोंटिंग ने सूर्या की तुतना दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक मिस्टर 360 डिग्री एबी डीविलियर्स से की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव को टी 20 विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड में बात करते हुए कहा, सूर्या ऐसे बल्लेबाज हैं जोकि मैदान के चारों तरफ शॉट मारने की काबिलियत रखते हैं। ठीक उसी तरह जैसे एबीडिविलियर्स किया करते थे। वह हर तरह के शॉट खेल सकता है । चाहे वह लेट कट हो या विकेटकीपर के सिर के ऊपर से लगाया गया शॉट ।
पोटिंग ने कहा कि सूर्या ग्राउंडेड शाॅट मारने में लाजबाव हैं। वह लेग साइड मैं बहुत अच्छे शॉट लगाता है विशेषकर डीप स्क्वायर लेग पर लगाए गए उसके फ्लिक दर्शनीय होते हैं। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों का अच्छा खिलाड़ी है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सूर्या कुमार याद टी 20 विश्वकप में खेलते दिखेंगे और आस्ट्रेलियाई फैन्स भी उनके खेल को खूब पसंद करेंगे।