T20 World Cup 2022 में ये 5 स्टार स्पिनर्स जो बल्लेबाजों को नचा सकते हैं अपनी फिरकी से

जयपुर। आईसीसी टी 20 विश्व कप 2022 की शुरूआत आज से हो चुकी है। इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जो कि 29 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 45 मैच खेलेंगी। सभी टीमों की अपनी अपनी कमजोरी और ताकत हैं। यहां हम आपको उन 5 फिरकी गेदबाजों के बारे में बतायेंगे जो बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं।

राशिद खान -अफगानिस्तान के राशिद खान इस मामले में सबसे उपर आते हैं। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में होती है। वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में घातक प्रदर्शन करते हैं। राशिद ने अबतक की 20 क्रिकेट के तहत 71 पारियों में 14.21 की औसत से 118 विकेट लिए हैं।

वानिंदु हसरंगा- श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं। हरसंगा श्रीलंका की सबसे बडी ताकत हैं।उन्होंने 44 मैचों में खेलते हुए 42 पारियों में 14.75 की औसत से अब तक कुल 71 विकेट चटकाए हैं।

युजवेंद्र चहल-भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपने प्रदर्शन से धमाल मचा सकते हैं। चहल ने अपने टी20 क्रिकेट में 69 मैच खेलते हुए 68 पारियों में 85 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 24.65 का औसत उनका रहा।

शादाब खान -पाकिस्तान के स्टार स्पिनर शादाब खान पर सबकी नजरें रहेंगी। वह घातक प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। शादाब ने पाकिस्तान के लिए 77 मैचों में खेलते हुए 73 पारियों में 22.3 की औसत से 87 विकेट चटकाए हैं । साथ ही उन्होंने 7.1 की इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए हैं।

एंडम जंपा- टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हो रहा है। ऐसे कंगारू स्पिनर एडम जंपा भी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। एंडम जंपा ने 69 टी20 मैचों में खेलते हुए 22.09 की औसत से 77 विकेट लिए हैं।साथ ही इस दौरान 6.95 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।