जयपुर। इंग्लैंड ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। इंग्लैण्ड के तेज गेंदबाज सैम करन की शानदार बालिंग और आलराउंडर बेन स्टोक्स की शानदारी बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैण्ड ने यह फाइनल पांच विकेट से जीता। सैम करल के तीन विकेटों से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 137/8 पर रोक दिया। जवाब में, बेन स्टोक्स के नाबाद अर्धशतक ने इंग्लैंड को एक ओवर और पांच विकेट शेष रहते फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया। गेंद के साथ अपने कारनामों के लिए कुरेन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और साथ ही 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया। आइये यहां हम आपको इस टूर्नामेंट के टॉप 5 स्कोकर के बारे में बताने जा रहे हैं।
विराट कोहली: भारत के स्टार बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में भारत के बाहर होने के बावजूद टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने छह मैचों में 98.66 की औसत से तीन अर्धशतक लगाते हुए 296 रन बनाए।
मैक्स ओ'डॉव: नीदरलैंड्स के मैक्स ओ'डॉव इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 34 के औसत से क्वालीफायर सहित आठ मैचों में 242 रन बनाए। ओ'डॉव ने दो अर्द्धशतक लगाए।
सूर्यकुमार यादव:इस टूर्नामेंट के दौरान भारत के बल्लेबाज सूर्या कुमार यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 189.6 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने छह मैचों में 60 से कम की औसत से 239 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान ने सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली और इसके बाद फाइनल में तेजतर्रार कैमियो किया। बटलर ने इस विश्वकप में 225 रन बनाये जिसमें दो 50+ स्कोर शामिल हैं।
कुसल मेंडिस: श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। अपनी टीम के नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने के बावजूद मेंडिस ने आठ मैचों में 223 रन बनाए।