T20 World Cup में हार्दिक पांड्या की जगह लेने के दावेदार है यें खिलाडी

जयपुर। इस महिने में टीम टी20 विश्व कप शुरू होने वाला है। और इस विश्वकप में भारतीय टीम प्रबल दावेदार के रूप में खेलेगी। लेकिन कुछ खिलाडियों की ​​फिटनेस ने भारतीय टीम की चिंताऐं बढ़ा दी हैं। इन खिलाडियों में हार्दिक पांडया मुख्य हैं।
इसलिए हो सकता है ​कि टीम में अभी भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के पास टी20 विश्व कप 2o21 के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम भेजने के लिए अभी भी 5 दिन हैं और रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टीम में सीमिंग ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था। लेकिन चोट के चलते वे काफी दिनों से गेंदबाजी नहीं कर सके हैं। उन्होंने UAE में IPL 2021 के दूसरे चरण के दौरान MI के लिए एक भी ओवर नहीं फेंका। वही, वे आईपीएल में रन भी नहीं बना पाये। इसलिए उनकी खराब फॉर्म और चोट की चिंताओं को देखते हुए उनके रिप्लेस होने की संभावना ज्यादा है।
यहां हम उन को बारे में बताते हैं जो टी 20 विश्व कप 2021 के लिए भारत की टीम में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं।
दीपक चाहर
हार्दिक पांड्या की जगह टीम में दीपक चाहर एक बेहतरीन पिक हो सकते हैं। पावर प्ले में उन्हें हवा में जल्दी ही मूवमेंट मिल जाता है जिससे विपक्षी बल्लेबाज दबाव में आ जाते हैं।
दीपक बल्ले से भी योगदान कर सकते हैं।
शार्दुल ठाकुर
ठाकुर भी गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। उन्हें भी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।