जयपुर। कोविड 19 के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया था। इस संस्करण के के पहले चरण में अब 29 मैच हो चुके हैं। अब आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है। दर्शक और टीम के खिलाड़ी एक फिर से एक्शन के लिए तैयार हैं। आईपीएल फैन्स भी मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोविड़ के चलते कईं दिग्गज खिलाडियों ने अपने नाम वापिस ले लिये और आईपीएल से हट गये। अब कुछ खिलाडियों ने दूसरे चरण से भी नाम वापस ले लिया है। आइये आपको बताते हैं इनके बारे में—
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के लंबे और दुबले-पतले तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फ्रैंचाइज़ी द्वारा आईपीएल 2020 में 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और तब से, वह कोलकाता में स्थित फ्रैंचाइज़ी के गेंदबाजी विभाग की रीढ़ रहे हैं। गेंद से ही नहीं, कमिंस बल्ले से भी अपना योगदान दे रहे हैं। लेकिन अब ये तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के दूसरे चरण में जलवा नहीं दिखा पायेंगे इन्होंने घरेलू समस्या के कारण नाम वापिस ले लिया है।
जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के तेजतर्रार ओपनिंग विकेटकीपर-बल्लेबाज, जोस बटलर ने अब इस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। निश्चित रूप से राजस्थान के लिए एक जोरदार झटका है। बटलर ने आईपीएल 2021 में 65 मैचों में 153.01 के स्कोर के साथ 254 रन बनाए थे।
एडम ज़म्पा
ऑस्ट्रेलिया के चतुर लेग स्पिनर जम्पा भी खेलते नहीं दिखेंगे। वे RCB की तरफ से खेलते हैं। इसके अलावा रिले मेरेडिथ और झे रिचर्डसन भी शामिल नहीं होंगे।