वनडे कप्तानी पर रोहित शर्मा के लिए खतरा बन सकते हैं ये दो खिलाडी, उम्र में भी अभी जवान

जयपुर। T20 world Cup 2021 से भारत बहार हो चुकी है। भारत को अपने ग्रुप मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। विश्वकप से बहार होते ही भारत की टीम में बडे बदलाव देखने को मिले।
विराट द्वारा टी 20 की कप्तानी छोडने के बाद भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी 20 की कप्तानी की कमान संभाल ली है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।
वहीं खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली वनडे की कप्तानी भी छोड सकते हैं। हालांकि अभी तक विराट की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है लेकिन अटकलों का बाजार इसी अफवाह से गर्म है। माना जा रहा है कि BCCI साल 2023 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले टी20 और वनडे फॉर्मेट का एक ही कप्तान चाहता है। अभी तक तो रोहित शर्मा को ही वनडे की कप्तानी के लिए दावेदार माना जा रहा है। रोहित शर्मा इस समय पर भारत के सबसे बडे अनुभवी खिलाडी हैं। रोहित शर्मा की उम्र 34 वर्ष हो चुकी है, जो उनकी कप्तानी पर भारी पड़ सकती है। भारत की टीम फिलहाल दो खिलाडी ऐसे हैं जो रोहित शर्मा को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। जिनका नाम है केएल राहुल और ऋषभ पंत ।
केएल राहुल जिन्होंने इंग्लैंड में भी उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वो आईपीएल के साथ-साथ 50 ओवर क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। भारत 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा तो ऐसे में केएल राहुल के पास भारत का अगला कप्तान बनने का मौका होगा।
वहीं अगर ऋषभ पंत की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल आईपीएल में पंत ने दिल्ली की कप्तानी की है। और दिल्ली के​ काफी उंचाईयों तक पहुंचया है।