भारत के इन दो खिलाडियों को ICCT20 विश्व कप की सबसे वैल्युएबल टीम में जगह मिली

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को हाल ही में समाप्त हुए ICC पुरुष T20 विश्व कप की अपनी सबसे मूल्यवान टीम की घोषणा की है। इस टीम में दो भारतीयों का नाम लिया गया है और वे कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। कुल मिलाकर, छह अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 मोस्ट वैल्यूएबल टीम में नामित किया गया है। चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता पाकिस्तान, सेमीफाइनलिस्ट भारत और न्यूजीलैंड के साथ-साथ जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स शामिल हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस टीम का "कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, साथी सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और सीमर सैम कुरेन को इंग्लैंड की तरफ से चुना गया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार ग्लेन फिलिप्स, भारत के विराट कोहली - टूर्नामेंट के प्रमुख रन-स्कोरर - पाकिस्तान के बाएं हाथ के शाहीन शाह अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी शामिल हैं। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले भारतीय सुपरस्टार कोहली हैं, जिन्होने 98.66 की शानदार औसत से 296 रन बनाये हैं।

कोहली ने अपने अभियान की शुरुआत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी से की। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64 रन, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रनों की पारी खेली। वहीं, सूर्य कुमार यादव ने 239 रन बनाये हैं। सूर्याकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ तीन अर्धशतक - सिडनी में नाबाद 51 - दक्षिण अफ्रीका - पर्थ में 68 - और जिम्बाब्वे - मेलबर्न में सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाये।