Asia cup 2022 फाइनल हारने पर इस पाकिस्तानी खिलाडी ने खुद को ठहराया कसूरवार, मांगी माफी

जयपुर। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हार का सामना करना पडा। श्रीलंका ने फाइनल मैच 23 रनों से जीतकर छटवीं बार एशियाकप जीता। फाइनल में पाकिस्तान का हार का सबसे बडा कारण उनकी फिल्डिंग को बताया जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तानी खिलाडियों ने महत्पूर्ण कैच छोडे। अब अपनी टीम की कमी के बाद पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। हार के बाद, शादाब ने प्रतियोगिता में कैच छोड़ने के लिए माफी मांगने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि वह इस परिणाम की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि कि शादाब ने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ दो कैच छोड़े और एक पारी के अंत में एक छक्का लगाया। सबसे बडा कैच भानुका राजपक्षे का रहा जिन्होनें 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर श्रीलंका को 170 रनों के मजबूत स्केार पर पहुंचा दिया।

एक समय था जब फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका के आधी टीम को मात्र 55 रनों के स्कोर पर ही पैवेलियन भेज दिया। लेकिन भानुका राजपक्षे की नाबाद 71 रनों की पारी ने बोर्ड पर 170 रनों की पारी खेली। उनकावानिंदु हसरंगा ने भरपूर साथ दिया जिन्होंने 21 गेंदों में 36 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकितान को प्रमोद मदुशन ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को बडे झटके दिये। बाबर एक बार फिर विफल रहे। मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 71 रन की साझेदारी की लेकिन उनका स्कोरिंग रेट बहुत कम था और दबाव बन रहा था। रिजवान, आसिफ अली और खुशदिल शाह को हरसंगा ने एक ही ओवर में आउट करके पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म तोड़ दिया। पाकिस्तान को अंततः मैच की अंतिम गेंद पर 147 रन पर आउट कर दिया गया।