क्रिकेट न्यूज़ । दुनिया के महानत बल्लेबाजों में से एब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले तीन वर्षों से कैरियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विराट के बल्लेज सैंकडा निकलते हुए लंबा अरसा हो चुका है। विराट की खराब फाॅर्म के चलते कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उनका साथ दिया तो कई दिग्गज उनके समर्थन में उतरे। अब श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने विराट कोहली के समर्थन में उतरे हैं। विराट कोहली को बेहतरीन खिलाडी बताते हुए जयवर्धने ने जल्द ही खराब दौरे से उभरने की बात कही है।
पूर्व श्रीलंका कप्तान ने कहा कि विराट कोहली जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि विराट कोहली के पास इस दौर से बाहर निकलने के लिए सभी साधन हैं । मुझे विश्वास है कि वह इस खराब दौर से उबरने में सफल रहेगा। फॉर्म अस्थायी होती है जबकि आपका कौशल स्थायी।
बता दें कि इंग्लैंड दौरे के विराट कोहली आराम पर चल रहे हैं। इंग्लैण्ड के दौर के बाद उन्होनें वेस्टइंडीज, जिम्बावे दौर से अपना नाम वापिस ले लिया था। अब विराट कोहली एशिया कप में वापसि करने के लिए तैयार हैं। एशिया कप विराट कोहली के कैरियर के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट साबित होने वाला है। विराट हो एशिया कप में हर हाल में फाॅर्म में लौटना होगा। आगामी टी 20 विश्वकप के तैयारी के लिहाज से एशिया कप बहुत महत्वपूर्ण होने बाला है। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने वाला है। टीम इंडिया को एशिया कप के अपने पहले ही मैच में 28 अगस्त से पाकिस्तान से भिड़ंना है ।