शिखर धवन को टी 20 में मौका नहीं देने पर इस दिग्गज ने चयनकर्ताओं पर उठाये सवाल

जयपुर। इंडिया टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। धवन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शानदार हाॅफसेंचुरी लगाई। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन शिखर धवन टी 20 क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं दिए जा रहे हैं
धवन को एशिया कप टीम में जगह नहीं दी गई है । इस बात को लेकर अब भारत के पूर्व बल्लेबाज और जबरदस्त फील्डर रहे मोहम्मद कैफ भड़क उठे। मोहम्मद कैफ जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने धवन के आलोचकों से सवाल किया कि क्या कहना चाहते हैं आप .? कि शिखर धवन टी 20 क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है… आप ऐसा कह नहीं सकते ….. । मोहम्मद कैफ ने कहा उन्हें पता है लेकिन वो जो फैसला लेते हैं तो उससे श्योर नहीं होते हैं अगर आप मुझसे कहते हैं कि शिखर धवन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय खेल सकते हैं…तो मेरा जबाव है हां…

उन्होंने कहा कि आईपीएल में उसके 6000 से ज्यादा रन हैं। मोहम्मद कैफ ने आलोचकों से सवाल करते हुए कहा कि आप मुझसे कहना चाहते हैं कि धवन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने के लिए अच्छा खिलाड़ी नहीं है….. नहीं, ऐसा नहीं है। बहुत खिलाड़ी हैं और बहुत विकल्प हैं इसका यह मतलब यह नहीं है कि चयनकर्ताओं और कोच सही फैसला ले रहे हैं।