अब तक एशिया कप में भारतीय गेदबाज रहे हैं फिसड्डी, टॉप 5 में नहीं है एक भी नाम

जयपुर। एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होने जा रही है । यह टूर्नामेंट टी 20 फार्मेट में खेला जाना है। और इसमें इस बार छह टीमें भाग लेने वाली हैं । अब तक हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों का खास दबदबा नहीं रहा है। एशिया कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टाॅप 5 गेंदबाजों की बात करें तो एक भारतीय खिलाडी वहां नजर नहीं आता है। आइये यहां हम आपको एशिया कप के टाॅप 5 गेंदबाजों के बारे में जानकारी देते हैं।

लसिथ मलिंगा: मलिंगा इस मामले में नंबर 1 हैं। उन्होनें अब तक एशिया कप में 15 मैचों में कुल 33 विकेट लिए । मलिंगा का बेस्ट प्रदर्शन 34 रन पर 5 विकेट रहा है। मलिंगा तीन बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

मुथैया मुरलीधन: सूची में दूसरा नंबर श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरली धरन का है। मुरली ने 24 मैचों में कुल 30 विकेट लिए हैं। ।

अजंता मेडिसः इस सूची में तीसरे नंबर पर भी श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेडिस का आता है। मेंडिस ने एशिया कप में मात्र 8 मैचों खेले हैं जिनमें 26 विकेट अपने नाम किये हैं। जिसमें 13 रन देकर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

सईद अनवरः लिस्ट में चैथा नंबर आता है पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अनवर का जिन्होनें ने 12 मैचों में 25 विकेट लिए हैं। वहीं अनवर का बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

शाकिब अल हसन: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टाॅप में शामिल हैं। वे इस सूची में पांचवे नंबर पर आते हैं। शकिब ने 18 मैचों में 24 विकेट लिए हैं । उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है ।