Tokyo Olympics 2021: पीवी सिंधु, पुरुष हॉकी टीम क्वाटरफाइनल में पहुंची

जयपुर। Tokyo Olympics 2021 में आज के दिन की शुरूआत भारत के लिए शानदार रही है। मीरा बाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद अब देश को और भी पदक मिलने की उम्मीद बढ़ती जा रही हैं। रियो ओलंपिक में रजत पदक ​जीतने वाली भारत की स्टार बे​डमिंटन खिलाड़ी टोक्यों में भी शानदर प्रदर्शन कर रहीं हैं। आज सिंधू ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेट को 21—15,21—13 से हराकर क्वाटरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पुरूष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है और अर्जेंटीना को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अन्य खिलाड़ीयों का प्रदर्शन
अर्जुन और अरविंद की रोइंग टीम के 11वें स्थान रही है। वहीं निशानेबाज मनु भाकर 292 के स्कोर के साथ 5 वें स्थान पर रही, जबकि राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन स्टेज में 287 के स्कोर के साथ 18 वें स्थान पर रही। इसके अलावा राउंड ऑफ 16 क्लैश में भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम अपना अगला मैच खेलेंगी, मैरीकॉम पर पूरे देश की नजर ओलंपिक में मेडल जीतने पर है। इस बीच, विष्णु सरवनन पुरुषों की लेज़र की सातवीं रेस में 26वें स्थान पर रहे। वह कुल मिलाकर 22वें स्थान पर हैं। वरुण ठक्कर और केसी गणपति 49-एर स्किफ की रेस 6 में 7वें स्थान पर रहे। वहीं भारत की ओलंपिक में पहली नाविक ह नेत्रा कुमाणन ने अपनी महिला लेजर रेडियल स्टार्टर शुरू कर दी है और पहले अंक के बाद 27वें स्थान पर है। वह कुल मिलाकर 34वें स्थान पर हैं।
आज के दिन के अन्य मैच
भारत के लिए आज के मैच इस प्रकार हैं— बॉक्सिंग - मैरी कॉम बनाम इंग्रिट वालेंसिया: दोपहर 3:36 बजे | पुरुषों की तैराकी - साजन प्रकाश 100 मीटर बटरफ्लाई हीट दोपहर 2: 16:16 पर होगा।