Tokyo Olympics: आज दोपहर 3:20 पर एक्शन में होंगी PV Sindhu, जीते तो चांदी का पदक पक्का

जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में आज भारत की नजरें भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधू पर होंगी। क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची को हराने के बाद, रियो 2016 की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन एकल के सेमीफाइनल में से भिड़ेंगी। निश्चित रूप से सिंधू के लिए ये मैच एक कठिन परीक्षा होगी, क्योंकि सामने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी होंगी।

चीन ताइपे की ताई त्ज़ु यिंग के खिलाफ सिंधू का पिछला रिकॉर्ड खराब ही रहा है। बता दें कि दोनों के बीच अब तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं सिंधू ने उनके खिलाफ अभी तक केवल 5 ही मैच ​जीते हैं, ज​​बकि ताई त्ज़ु यिंग ने सिंधू को 13 बार हराया है। पिछली बार, पीवी सिंधु का सामना ताई त्ज़ु यिंग से नई दिल्ली में BWF वर्ल्ड टूर फ़ाइनल (2020) में हुआ था। और इस मैच में भारतीय शटलर पीवी सिंधू को 21-19, 12-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। निश्चित रूप से सिंधू पर एक मानसिक दवाब रहेगा। सिंधू चाहेंगी कि वे इस मानसिक तनाव से दूर रहकर ताई त्ज़ु यिंग से मुकाबला करेंगी। वहीं ताई त्ज़ु यिंग दिखाना चाहेंगी कि उन्हें ​क्यों नंबर 1 खिलाड़ी कहा जाता है।

Live Match on Sony Ten
मैच का लाइव प्रसारण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर सोनी टेन 2 एचडी पर किया जायेगा। टोक्यों ओलंपिक में सिंधू का अबतक सफर शानदार रहा है। सिंधू ने अभी तक के चारों मैच एक तरफा जीते हैं। पिछले चारों मैच में पीवी सिंधू ने दो ही राउंड्स में जीत लिये। याद दिला दें कि अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, सिंधु ने 56 मिनट तक चले मैच में यामागुची को 21-13, 22-20 से हराया।