जयपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करके क्वार्टरफाइनल में आस्ट्रेलिया को हरा दिया है। रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व में नंबर 2 रैंकिंग वाली टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले हाफ में भारत की गुरजीत कौर ने पहला गोल किया और टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम ने गजब का डिफेंस दिखाते हुए मैच 1—0 से जीत लिया। और इस जीत के साथ ही हैवीवेट ऑस्ट्रेलियाई को टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस जीत पर भारत जश्न भारतीय समर्थक सोशल मीडिया पर मना रहे हैं और लोगों के द्वारा बेहतरीन प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
i know they made a really fantastic movie about an indian women's hockey team winning a world cup. it wasn't a patch on this. WHAT. A. MOMENT#Hockey #Tokyo2020 #OlympicGames
— Gaurav Kalra (@gauravkalra75) August 2, 2021
Athletics Federation of India ने प्रतिक्रिया दी है कि ऑस्ट्रेलियाई पर क्वार्टर फाइनल में एतिहासिक जीत
Massive massive effort by @TheHockeyIndia women team to register a historical quarter final victory over Aussies.
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 2, 2021
Congrats #IND #Tokyo2020 #TeamIndia #Hockey
Go for medal girls👍🏻 pic.twitter.com/bOHjPoRF7w