भरतपुर, ज़िला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में आई जी राहुल प्रकाश से मुलाकात कर माला शाल पटका पहनाकर स्वागत किया,प्रतिनिधि मंडल में ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष जयप्रकाष बजाज, ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा, ज़िला मंत्री अशोक शर्मा शामिल थे, प्रतिनिधि मंडल ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की वा कुछ सुझाव भी दिए, सभी सुझावों को आई जी राहुल प्रकाश ने बडी ही गंभीरता से सुना और उन पर शीघ्र ही अमल करने का आश्वासन दिया ।