Delhi में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार तीन मासूमों पर चढी, हालत गंभीर

जयपुर। खबर उत्तरी दिल्ली की है जहां एक कार चालक ने फुटपा​थ पर खेल रहे तीन बच्चो को कुचल दिया। कार का संतुलन बिगडने के कारण यह हादसा हुआ है। तीनों बच्चों इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। स्थानीय जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे  एक व्यक्ति जिसका नाम गजेंद्र है, की कार का संतुलन बिगड़ने से फुटपाथ पर चढ़ गई इस दौरान फुटपाथ पर मौजूद तीन बच्चों को टक्कर लग गई। 10 वर्षीय और चार वर्षीय दो बच्चे की हालत ठीक है जबकि 6 साल के अन्य बच्चे की जांच की जा रही है। कार और ड्राइवर को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार चालक ब्रेजा कार चला रहा ​था। चालक  प्रताप विहार में रहने वाला है।  उसकी कार लीलावती स्कूल के पास अचानक से फुटपाथ पर चढ़ गई जिसके कारण ये हादसा हुआ।