मझाऊ में फिल्माई गई फिल्म पीसौ सेंको बाप का ट्रेलर रिलीज
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
झुंझुनूं जिले के मझाऊ,गुढ़ागौड़जी कस्बे में फिल्माई गई राजस्थानी फ़िल्म पीसौ सेंको बाप का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।सिनेमाघरों में यह जल्द ही रिलीज होगी।फ़िल्म के लेखक व निर्देशक शिरीष कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते कुछ देरी हो गई।इस फ़िल्म को सेंसर बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है।अजयश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म को शिरीष कुमार व अभिनव शर्मा ने लिखा है।सह निर्माता अभिनव शर्मा,जयलक्ष्मी शर्मा व रिटायर्ड एयर कमांडेंट वीके शर्मा हैं। लीड रोल में विजय सिंह राठौड़,कुसुम श्रीमाली व नरेन्द्र कुमार हैं।फ़िल्म में तीन नए कलाकार बनवारीलाल शर्मा, योगिता याना व हिमांशी गोड़ आदि को भी इंट्रोड्यूस किया गया है।सुरेश मीणा किशोरपुरा व राकेश देवठिया मझाऊ का गेस्ट अपीरियंस रोल है।लक्ष्मण मोरे फ़िल्म के डीओपी सुरेश खांडल के डीओपी व एडिटर स्वदेश हैं।