परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला रहेंगे झुंझुनूं जिले के दो दिवसीय दौरे पर

परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला रहेंगे झुंझुनूं जिले के दो दिवसीय दौरे पर

संवाददाता अरुण मुंड

झुंझुनूं।
विधानसभा क्षेत्र के श्रीअमरपुरा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रीअमरपुरा से भुकाना सड़क का उद्घाटन व बाबा बालकनाथ मन्दिर के पास थ्री फेस ट्यूबवेल के उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला के कर कमलों द्वारा 29/5/2022 को सुबह 9:15 बजे किया जाएगा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश धनखड़, बालुराम धनखड़, सुमेर सिंह महला पीटीआई ने बताया कि परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश धनखड़ , बालुराम धनखड़,भालाराम पायल, चेतराम धनखड़, रामदेव राम धनखड़, महिपाल धनखड़, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जोर शोर से लगे हुए हैं। कांग्रेस सेवादल ब्लाक कमेटी गिडानिया अध्यक्ष सुनील महला चिडासन के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लाक कमेटी की ओर से भव्य स्वागत समारोह में शामिल होकर परिवहन मंत्री का स्वागत किया जाएगा।