समाजसेवी मुंड की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण
समाजसेवी मुंड की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट दिनेश जाखड़
गुढ़ागौड़जी। कस्बे में स्थित मुंड भवन में सुरेंद्र मुंड की बारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। टोडी सरपंच झिमकोरी देवी के पुत्र समाजसेवी सुरेंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। उसके बाद कस्बे में वृक्षारोपण किया गया। बड़े भाई रामनिवास मुंड ने बताया की वृक्षारोपण का कार्य की शुरुवात की गई हैं जो वर्षा ऋतु तक जारी रहेगा। पुण्यतिथि पर उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने बताया कि सुरेंद मुंड समाज के प्रति पूरी शेखावाटी में सराहनीय कार्य करने में अग्रिम रहता था। पर्यावरण के प्रति बहुत ज्यादा लग्न थी। तब परिवार के लोग और अन्य ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करने में हिस्सा लिया। इस मौके पर टोडी सरपंच झिमकोरी मुंड, पंचायत समिति सदस्य सरोज मुंड, पत्नी विमला देवी, पुत्र सचिन चौधरी, शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जे पी महला, मनोज खेदड़ सिथल, डॉ. विकास गिल, एड. मदन गिल, वीरेंद्र प्रताप सोहू, राजू मीणा टोडी, सीए कमलकांत शर्मा, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता भोड़की, समाजसेवी कुरडा़राम जाखड़, बंशीधर जाखड़ अनिल गिल, विधाधर खेदड़ गुढ़ा बावनी, दीपक चौधरी आदि लोग मौजूद थे।