आदिवासी छात्रावास बूंदी में तीनों महापुरषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बूंदी: 23 मार्च आज ही के दिन स्वतंत्र सेनानी शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को फांसी हुई थी आज आदिवासी छात्रावास बूंदी में उन तीनों महान फ्रीडम फाइटर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई राजेश खोईवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में इन तीनों महान व्यक्तियों का बहुत बड़ा हाथ था तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन की वीर गाथा पर प्रकाश डाला गया रवि कुमार गोंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में ही देश को आजादी दिलाने के लिए फांसी के तख्ते पर चढ़ गए अपनी जान की परवाह न करते हुए भी अपने मन में देश की आजादी का सपना संजोए हुए अपने प्राण त्याग दिए ।युवाओं व विद्यार्थियों को संबोधित करने में हनुमान भील राकेश वर्मा मुकेश कुमार वर्मा सोनू दंगोरिया सूरज राठौड़ सोहनलाल कसोतिया रमेश वर्मा दिलकुश चेतराम लेखराज राहुल भील कन्हैया अत्याधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे