Bundi: दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महोत्सव-2023 का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 13 मार्च। विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय महाविद्यालय बूंदी में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी ने शिरकत की।कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने सिविल सेवा में चयन के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मिशन मानस अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान विद्यार्थियों को तनावमुक्त सफलता हासिल करने में मददगार साबित होगा। इस दौरान छात्रांे द्वारा कॅरियर संबंधी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल साइंस से स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर अपने विचार रखे। जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मोबाइल का उपयोग आम हो चला है, ऐसे में सभी को चाहिए कि सप्ताह में एक दिन के लिए मोबाइल उपवास जरूर रखें। साथ ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी रखनी चाहिए, ताकि उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधा नहीं आए। उन्होंने कहा कि छोटे अंतराल में अध्ययन करें और असफलता से बिल्कुल नहीं घबराएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आॅन लाइन वेबसाइट की मदद भी ली जावे।कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रचार्य आरएन सोनी ने कहा कि विज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण की दिशा में होना चाहिए। विज्ञान ने मानव की अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया है। विज्ञान की खोजों का संूपर्ण मानव कल्याण के लिए उपयोग होना चाहिए। कार्यक्रम में डीएसटी कोटा की प्रतिभा श्रृंगी, डाॅ. पूर्णिमा दीक्षित, डाॅ. एनके जैतवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दिलीप राठौर ने किया।