बी.के.बी.आई.ई.टी. में दो दिवसीय ऑनलाइन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन

संवाददाता केपी रूंथला

पिलानी

पिलानी, बीके बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में अप्लाइड साइंस एंड हुमिनिटी डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस “रिसेंट एडवांसेज इन कंप्यूटेशनल मैथमेटिक्स एंड इंजीनियरिंग” का समापन हुआ ।
निदेशक बीकेबीआईईटी प्रो.एस.एम. प्रसन्न कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल एकेडमिक्स प्रो.एल. सोलंकी ने 2 दिनों के सम्मेलन के लिए सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ.ए.के. मलिक ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 150 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए जो 8 सत्र निर्धारित थे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रतिभागियों को क्षेत्र में विशेषज्ञों द्वारा अनुसंधान प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करना था ताकि वे उनके साथ सराहना और बातचीत कर सकेंगे। कांफ्रेंस के दौरान डॉ.वाई.के. गुप्ता, डॉ.संतोष जांगिड़, मनोज कुमार सैनी, डॉ. मनुस्मृति शर्मा, विपिन कुमार सराओगी, रमाकांत सोनी, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, राहुल रूंथला और नारायण कुमार का संपूर्ण सहयोग रहा और उपस्थित थे।