राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे नाराज, कांग्रेस के साथ बैठक नहीं करेंगे

जयपुर। हाल ही  राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा और संसद से उनकी अयोग्यता ने कांग्रेस को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ अपने सबंध  को ठीक करने में मदद की है, लेकिन अब एक नयी  एक ताजा दरार  दिखाई दे रही है और वह है उद्धव ठाकरे के साथ ।
दरअसल वीडी सावरकर के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज, सहयोगी उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि वह दिल्ली में कांग्रेस के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे।
बता दें की राहुल  गांधी ने माफ़ी मांगने के ऊपर कहा था की  "मेरा नाम सावरकर नहीं है, माफी नहीं मांगेंगे" . राहुल की इस  टिप्पणी से लगता है कि  ठाकरे की पार्टी को गहरा आघात लगा है।
इससे पहले आज, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में दरार की चेतावनी दी थी, अगर  गांधी ने "हमारे भगवान का अपमान करना बंद नहीं किया"।