जयपुर। इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली दुनिया को अपनी क्लास दिखा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदो पर 64 रनों शानदार पारी खेली। साथ ही इस टी 20 विश्वकप में विराट ने अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। भारत के पूर्व कप्तान की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल था। विराट और केएल राहुल 67 रनों की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने 184 रनों का स्कोर खडा किया। मैच बीच में एक ऐसी घटना हुई जिसमें बांग्लादेशी कप्तान नाखुश नजर आये। दरअसल 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हसन महमूद की गेंद पर कोहली ने एक शॉर्ट गेंद का सामना किया जिसे खेलने के बाद कोहली ने लगभग तुरंत ही, उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर की ओर इशारा किया कि डिलीवरी की ऊंचाई कितनी है। कोहली के ईशारे पर अंपायर ने यह नॉ बॉल दे दी।
इस पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन दौड़ते हुए आए और कोहली से अंपायर की ओर इशारा करने के बारे में बात की। दोनों मुस्कुराए कुछ बातें की और अपने-अपने स्थान पर वापस चले गए।
बता दें कि भारत ने इस मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह कुद हद तक पक्की कर ली है। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अपने शेष दो मैच जीतने की जरूरत है, लेकिन बांग्लादेश भी नॉकआउट चरण की तलाश में है।
इसके अलावा कोहली ने यहां एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली अब टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों में सबसे उपर हो गये हैं। कोहली ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड दिया है जिन्होनें कुल 1,016 रन बनाये हुए हैं।