Kota: अनियंत्रित ट्रेक्टर ने दो बाइक को मारी टक्कर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
रामगंजमंडी कोटा राजस्थान

जुल्मी रोड़ पर हुआ हादसा,शराब के नशे में था ट्रेक्टर ड्राइवर

 2 युवक और छोटी बच्ची घायल 

रामगंजमंडी (कोटा) 12मार्च। कोटा जिले के रामगंजमंडी शहर के जुल्मी रोड़ अब एक्सीडेंट हॉट स्पॉट बना हुआ है। जहा आयदिन वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। शनिवार को भी एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने तेज गति से बाइक सवार दो युवकों के टक्कर मार दी। जिसके बाद भी ट्रेक्टर ने बाइक सवार राहगीर को चपेट में लिया। जिसका सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया है, टक्कर मारने के बाद टैक्ट्रर कब्रिस्तान की दीवार से टकराकर रुक गया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। वही बाइक सवार राहगीर को चपेट में लेने से एक बच्ची के चोट आई है। दुर्घटना के बाद आस - पास के लोगो ने ट्रेक्टर ड्राइवर को पकड़ा। और मौके पर पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना का कारण ट्रेक्टर ड्राइवर द्वारा शराब के नशे में होना सामने आया है। वही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर ड्राइवर को सुपुर्द किया है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ऐसे में ट्रेक्टर मालिक ने पीछे से आकर दुर्घटना हुई ट्रेक्टर को फरार कर दिया। जिसको लेकर पुलिस ट्रेक्टर की तलाश कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी अमन सुमन ने बताया की पहले घर के सामने  बाइक सवार शुभम और मयंक को ट्रेक्टर ने टक्कर मारी। जिसके बाद सामने से आ रही बाइक को भी ट्रेक्टर ने चपेट में लिया। बाइक पर 3 छोटी छोटी बच्चियां बैठी हुई थी। जिसमे से एक को चोट आई है। तीनो को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही की सामने से आ रही बाइक के बीच में टक्कर नही लगी नही तो बड़ा हादसा अनहोनी होने की संभावना थी। ड्राइवर को तुरंत पकड़ कर थाने लेकर पहुंचे। और पुलिस से गिरफ्तार करवाया। जिसके बाद पुलिस ने घायलों से रिपोर्ट ली।