मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में भक्तों ने माता के दरबार में लगाई हाजिरी मांगी मन्नत
सवामणी भोग के बाद किया कन्याओं का पूजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में गुप्त नवरात्र की अष्टमी को बड़ी संख्या मे भक्तो ने आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई l प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधाम में नवरात्र के आठवे दिन मैया को सीरा - पूरी, सब्जी , फलो की सवामणी भोग अर्पण किया गया l समिति के द्वारा गाय व बंदरों के लिए केले आदि का भी वितरण किया गया, 7/7/22 महाष्टमी के दिन समिति के द्वारा सकरायधाम मे सवामणी भोग के बाद कन्या पूजन किया गया और भक्तो को प्रसाद दिया गया l समिति के द्वारा फलो का वितरण किया गया , महाष्टमी के दिन समिति के एवं अन्य भक्तगण सकरायधाम मे उपस्थित थे l यह कार्यक्रम माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के भक्तो के सहयोग से किया गया|
इस कार्यक्रम मे समिति सदस्य किशन रामुका , बबिता शर्मा सिरसा, बाबूलाल सेन जयपुर , मुकेश जोशी सीकर आदि सदस्य उपस्थित थे |