Bundi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा के तहत कार्यक्रम में बूंदी शहर में आर्ट एंड पेंटिंग कंपटीशन में10 सेंटरों पर परीक्षा संपन्न

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 20 जनवरी, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के तहत बूंदी शहर में आर्ट एंड पेंटिंग कंपटीशन में 10 सेंटरों पर परीक्षा संपन्न हुई जिस का समापन समारोह तिलक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा विशिष्ट अतिथि नूपुर मालव निर्मल मालव  महिमा शर्मा व प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष राजेश पब्बी रहे स्वागत भाषण जावेद अहमद द्वारा किया गया मंच संचालन पुरुषोत्तम मंगल द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में 10 परीक्षा सेंटर पर प्रथम स्थान दूसरा स्थान व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट व मोमेंटो से सम्मानित किया गया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जिला संयोजक महेश कुमार वर्मा व सह संयोजक गिरिराज शर्मा  कविता जैन का इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन कराने पर सम्मानित कर धन्यवाद दिया गया इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में लोकसभा अध्यक्ष एवं व कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला और विधायक अशोक डोगरा का विशेष  सहयोग रहा यह कार्यक्रम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश अनुसार संपन्न करवाया गया 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों से मन की बात कार्यक्रम के तहत सीधा संपर्क किया जाएगा कार्यक्रम के अंत में संयोजक महेश कुमार वर्मा द्वारा समापन की घोषणा कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे हरीश तिवारी यूनुस भाई थॉमस सर विश्वनाथ भारद्वाज , ममता जैन अन्य सदस्य मौजूद रहे