बूंदी: राजकुमार माथुर जिला संयोजक गांधी दर्शन समिति बूंदी के नेतृत्व में सेवा संकल्प कर मनाया जननायक अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का जन्मदिन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

बूंदी 3 मई 2023 । जननायक अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के जन्मदिवस पर राजकुमार माथुर जिला संयोजक गांधी दर्शन समिति बूंदी द्वारा प्रातः 8:30 जंगम की बगीची में गायों को हरा चारा डालकर बाबा की समाधि एवं शनि मंदिर पर पूजा अर्चना कर जननायक अशोक गहलोत दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम पारीक ने बताया इसके पश्चात 11:30 खोजा गेट स्थित गणेश मंदिर पर गणेश जी के चोला चढ़ाकर पूजा अर्चना की और जननायक अशोक गहलोत के लिए मंगल कामना की इसके साथ ही श्री गणपति सेवा आश्रम निर्धनों एवं निशक्त व्यक्तियों को भोजन कराया गया इस अवसर पर सामूहिक गोष्टी में बोलते हुए राजकुमार माथुर जिला संयोजक गांधी दर्शन समिति द्वारा अपने उद्बोधन में कहां की अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में आम आदमी के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है वह बहुत महत्वपूर्ण है उससे सभी लोगों को राहत मिल रही है चिरंजीव योजना से आम आदमी को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है तथा उसमें 25लाख का बीमा इस योजना की महत्वता बढ़ जाती है माथुर ने गहलोत द्वारा चलाई गई योजना भारतवर्ष में अनुकरणीय योजनाएं जिसे भारत सरकार को भी चलाना चाहिए हमने उनके जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया है और हम आज शपथ लेते हैं कि हम निरंतर आमजन की सेवा करते रहेंगे माथुर ने राजस्थान में गहलोत द्वारा चलाई जा रही गुड गवर्नेंस की तारीफ करते हुए कहा की इससे राज्य में आमखास प्रशन है इस मौके पर  गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश तमोली रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी श्री गणपति सेवा आश्रम के संचालक ध्रुव व्यास जिला सहसंयोजक पंडित दीपक शर्मा एडवोकेट अबरार अहमद सहित गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर सेवा संकल्प की शपथ लेते हुए अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए