लाड़ली फाऊंडेशन के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान के तहत एस एम एस कॉलेज के छात्रों के द्वारा पोलियो की दवा पिलवाई गई

घाटगेट/जयपुर:-  राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगरौ की कोठी घाटगेट एवं लाड़ली फाऊंडेशन के सहयोग से प्लस पोलियो अभियान के तहत तथा एस एम एस मेडिकल कॉलेज के छात्रों के द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गई चिकित्सा विभाग एवं लाड़ली फाऊंडेशन की टीम  ने घर घर-घर जाकर पोलियॉ की दवा पिलाई एवं फील्ड में जाकर उनका निरिक्षण किया गया l इस अवसर पर कार्यवाहक चिकित्सा विभाग के डॉ धर्मवीर साँवरिया(एम ओ आई सी) डॉ. बीना शर्मा, सुपरवाईजार मिथलेश गोहिल, अल्पना सिंह, कमलेश कुमार मीना, कोमल खनगवाल एवं लाड़ली फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी पंकज वर्मा, कम्युनिटी मोबलाईजर राकेश कुमार गुप्ता एवं कैलाश सालवी एवं चिकित्सा विभाग के स्टाफ उपस्थिति रहे तथा लाड़ली फाऊंडेशन के सहयोग की सहारना की गई ।