केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 18 को उदयपुरवाटी में

-भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में करेंगे सभा

उदयपुरवाटी l कस्बे में जमात के पास स्थित गणपति मैरिज गार्डन में  ,18 ,को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। उदयपुरवाटी भाजपा कार्यालय प्रभारी एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जमात में स्थित गणपति मैरिज गार्डन में 18 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे । गणपति मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।