Bundi : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का मुख्यमंत्री गहलोत को रावण बताना शर्मनाक -चर्मेश शर्मा*
*जनाक्रोश रैली की विफलता से बौखलाये भाजपा नेता*
बूंदी 28 अप्रैल।राजस्थान बीज निगम के निदेशक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण बताने वाले बयान को शर्मनाक बताया है।शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को रावण बताकर गजेंद्र सिंह शेखावत मर्यादा की सीमा को लांघ रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि राज्य के हजारों निवेशकों का पैसा दिलवाने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार आवाज उठा रहे हैं तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस तरह के शब्दों पर उतर आये हैं। शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सम्मान करती है और उनके प्रति इस तरह के अशोभनीय शब्द बर्दाश्त के बाहर है।
राजस्थान बीज निगम के निदेशक शर्मा ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण बताने के अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिये। राजनीति में शब्दों की मर्यादा लांघकर शेखावत अपनी खीझ निकाल रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार राजस्थान के आम और गरीब आदमियों के हित में काम कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बर्दाश्त नहीं हो रही है। भाजपा की जन आक्रोश रैली के फेल हो गयी है इससे भी भाजपा नेता बौखला रहे हैं।