कोटा: संस्कार-सप्ताह का अंनूठा समापन,विद्यार्थियों ने सेवा-भाव से सुरक्षाकर्मियों एवं सेवाकर्मियों को बांटे 'मफलर'
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 15 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु देश भर में प्रसिद्ध संस्थान मोशन कोटा द्वारा आयोजित किए गए संस्कार-सप्ताह का 15-जनवरी, रविवार को विधिवत समापन किया गया। विद्यार्थियों की सेवा-भावना ने इस समापन को अनूठा बना दिया। सेवा-भावना से ओतप्रोत विद्यार्थियों ने मितव्ययता बरती तथा अपने जेब-खर्च की राशि से पैसे बचाते हुए सुरक्षाकर्मियों एवं सेवाकर्मियों हेतु 'मफलर' खरीद कर वितरित किए। मोशन-कोटा के सीएमडी नितिन विजय ने बताया कि मोशन-कोटा पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ही संस्कार-शिक्षा भी दी जाती है। जिसके तहत विद्यार्थियों में सेवा-भाव जागृत करने की पूर्ण कोशिश की जाती है।
*सेवा-भावना तनाव मुक्ति का बेहतरीन साधन*
सेवा-भावना जीवन-मूल्यों को शुद्ध करती है तथा विद्यार्थियों में तनाव-मुक्ति का यह बेहतरीन साधन है। मोशन कोटा के हिंदी मीडियम इंजीनियरिंग हेड देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी-जीवन के दौरान रोपा गया संस्कार-बीज भविष्य में वट-वृक्ष बन कर उभरता है तथा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी अच्छे इंजीनियर एवं डॉक्टर बनने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी बनते हैं। दया एवं धर्म का मूल भाव जागृत होने के कारण ये विद्यार्थी बड़े होकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों द्वारा निशुल्क मफलर वितरण के इस पुनीत सोच का मोशन कोटा के वाइस प्रेसिडेंट-बिज़नेस शिव प्रकाश विजय तथा वाइस प्रेसिडेंट ब्रांडिंग अंकित लाहोटी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिनंदन किया एवं संबंधित विद्यार्थियों को साधुवाद दिया।