Kota : ग्राम पंचायत मोईकलां की अनूठी पहल -महिला सुझाव सभा में सरपंच मेरोठा को दिऐ सुझाव

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 

कोटा राजस्थान

कोटा 14 फरवरी। ग्राम पंचायत मोईकलां सरपंच प्रदीप मेरोठा द्वारा की गई अनूठी पहल पर स्थानीय ग्राम की महिलाओं की सभा पंचायत मुख्यालय के राजीव गांधी सार्वजनिक सेवा केंद्र पर मंगलवार को रखी गई जिसमें  उपस्थित महिलाओं से ग्राम के विकास एवं सौंदर्य करण से संबंधित अलग अलग सुझाव लिए गए जिसमें सभी ने अलग-अलग सुझाव दिए । प्राप्त सुझाव इस प्रकार है - स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय हो, यात्री प्रतिक्षालय में पेयजल की उचित सुविधा हो, गांव में एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो, गांव में छात्र-छात्राओं के स्वाध्याय के लिए लाइब्रेरी हो, सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु मैरिज हॉल बनाया जाए  सुझाव  प्राप्त हुए ।

 सरपंच प्रदीप मेरोठा ने  बताया कि गांव में अनेक विकास कार्य कराऐ गए हैं ‌और महिलाओं से प्राप्त सुझावों पर आगे रणनीति तैयार कर कार्य करवाया जा रहा है । सरपंच मेरोठा ने बताया कि उनके द्वारा पंचायत की तरफ से विकास को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा । साथ ही लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा

*सरपंच प्रदीप मेरोठा द्वारा गांव में कराऐ गऐ विकास कार्यों को लेकर महिलाओं ने मेरोठा का आभार व्यक्त किया*
महिला सुझाव सभा में शामिल हुई गांव की महिलाओं ने सरपंच मेरोठा द्वारा गांव के विकास करते हुए किऐ गऐ अनेक कार्यो की सराहना की । महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में अनेक सुविधाएं जैसे - गांव में पार्क, ओपन जिम, बच्चों के लिए झुले चकरी, जानवरों के लिए पानी की खेल, बेजुबान पक्षियो‌ के लिए चुग्गा‌शाला, गांव को‌ शहर जैसा साफ सुथरा रखवाना आदि को देखकर उन्हें बहुत अच्छा है ।

*नऐ नऐ नवाचार के लिऐ जानी जाती हैं ग्राम पंचायत मोईकलां*
ग्राम पंचायत मोईकलां को अपने नऐ नऐ नवाचार के लिऐ क्षेत्र ही नहीं राजस्थान में भी जाना जाता है।मोईकलां राजस्थान की पहली ग्राम पंचायत है जो पहले भी 30 दिसम्बर 2022 को  बहन बेटी सुझाव सभा जैसा कार्यक्रम आयोजित कर‌ चुकी है ।
 
*गांव के विकास हेतु आगे भी प्रयासरत रहूंगा-सरपंच प्रदीप मेरोठा*

सरपंच मेरोठा ने बताया कि उनके द्वारा गांव में महिलाओं से प्राप्त सुझाव को सहमति देते हुए उन पर कार्य किया जायेगा। मेरोठा का कहना है कि उनका प्रयास है मोईकलां पंचायत को शहर जैसा विकसित किया जाऐ जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं । साथ ही सरपंच मेरोठा ने बताया कि राजस्थान में पहली बार ग्राम पंचायत मोईकलां में ‌ऐसी सभा आयोजित करके बहुत अच्छा लगा । इस आयोजन में सभी का सहयोग बताते हुए का आभार व्यक्त किया ।