Bundi: सभी जुलूसों में डीजे का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित - जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों की बैठक में हुआ निर्णय

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान
बूंदी, 28 फरवरी। जिले में सद्भावना एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने तथा आगामी दिनों में अमन चैन के साथ त्यौहार मनाने के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी जुलूसों में डीजे का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया।  
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी सम्प्रदाय के प्रमुखों से आव्हान किया कि वह अपने समाजों में धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि की इससे ना केवल कानून का उल्लंघन होता है बल्कि बुजुर्गों , रोगियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी अति गंभीर असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति आगे भी सभी सम्प्रदाय एक दूसरे के त्यौहारों पर होने वाले आयोजन में पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करें और साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल को कायम रखें।  
उन्होंने कहा कि बूंदी की सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखते हुए सभी पर्व व उत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाए जाएं। उन्होंने समिति सदस्यों का आह्वान किया कि वे आयोजनों पर पूर्ण निगरानी रखें और निष्पक्ष रहें। सतर्क रहे और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत अवगत कराएं। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें और उसकी सूचना दें।
उन्होंने निर्देश दिए कि त्यौहारों के आयोजन के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई है, इसलिए कचरा गाडियांे की सुचारू व्यवस्था रखी जावे, ताकि घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर वाहनों के जरिए पहुंचाया जा सके। जिला कलक्टर ने शांति समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर भरोसा दिलाया कि सबको साथ लेकर उन विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।  
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि आमजन आने वाले दिनों मे मनाएं जाने वाले त्यौहार शांतिपूर्वक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डीजे मोटर व्हीकल क़ानून के तहत गैर क़ानूनी है तथा इसके बिना अनुमति प्रयोग पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी। विवाह आदि आयोजनों में भी निर्धारित ध्वनि सीमा को ध्यान में रखकर ही डीजे का प्रयोग किया जाये।रात के 10 बजे बाद डीजे बजाने पर मुक़दमा दर्ज कर सख़्त कार्यवाही की जाएगी। कोई भी संदिग्ध गतिविधि जानकारी में आने पर उसकी जानकारी सतर्क होकर शीघ्र दें, ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के सभी  इंतजाम किए गए हैं।  
उन्हांेने कहा कि शांति समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर तुरंत कार्यवाही होगी। अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन भी पुलिस प्रशासन का सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह या वैमनस्यता बढ़ाने वाले संदेशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।  
बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बूंदी की सौहार्द्र की परम्परा को कायम रखते हुए मेल मिलाप के साथ त्यौहार मनाने की प्रतिबद्वता व्यक्त की। साथ ही आगे बढ़कर जिला प्रशासन और पुलिस को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कोई भी अपराधी हो, चाहे किसी भी जाति, धर्म का हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ भी तुरंत सख्त कार्रवाई हो।  
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, नगर परिषद उपसभापति लटूर भाई, शहर काजी गुलामे गोस, राजस्थान काजी कोसिंल चीफ अब्दुल शकूर कादरी, पूर्व मीणा समाज अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, गुर्जर समाज संरक्षक चैथमल बीरज, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, पितांबर शर्मा, मौलाना असलम, सुख विंदर सिंह, जगदीश वर्मा, बाबूद्दीन सरपंच जमीतपुरा, प्रदीप कुमार रंगवानी, निरंजन जिंदल, चमकौर सिंह आदि मौजूद रहे।