भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर विप्र समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा खुशी का इजहार किया
भरतपुर, किला स्थित जयशंकर टाईगर जूडो कराते क्लब में भजन लाल शर्मा के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने पर विप्र समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा खुशी का इजहार किया गया । इस खुशी के अवसर पर उपस्थित जयशंकर टाईगर क्लब के खिलाड़ियों एवं सदस्यों को मिठाई खिलाकर एवं फुलझड़ी पटाखे चलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, समता आंदोलन जिला अध्यक्ष केदार पाराशर, टेक्नोलॉजी पार्क के निदेशक डॉ आलोक शर्मा, सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी ईश्वरी प्रसाद शर्मा, श्री ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर के पंडित बनवारीलाल शर्मा, जयशंकर टाईगर क्लब के अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, सचिव ई॰ पीयूष जयशंकर टाईगर, दीप्ति शर्मा, इंदिरा रसोई संचालक विष्णु दत्त शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता इंजी. देवकीनंदन शर्मा, राजस्थान रोडवेज के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना वाले, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, सेवानिवृत्ति अमीन रामेश्वरप्रसाद शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, एलआईसी के लालचंद शर्मा, भरत पचौरी, अर्जुन वशिष्ठ, सुभाष पाराशर, अशोक शर्मा, प्रमोद लवानिया, देवेंद्र मोहन, माँ अन्यपूर्ण समाज सेवा संस्थान अध्य्क्ष हरीश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार वशिष्ठ एवं इंजीनियर राजेंद्र दंडोतिया एवं भरतपुर के गणमान्य सदस्य मौजूद थे।