वैवाहिक वर्षगांठ पर पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ ने निभाई सेवा, संस्कार और जनसंपर्क की परंपरा


जयपुर। अतुल्य संसार मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Kalicharan Saraf ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को सादगी, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
वर्षगांठ के अवसर पर विधायक सराफ गौशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है और गौसेवा मानवता एवं करुणा का प्रतीक है। गौशाला प्रबंधन ने भी उनका स्वागत करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।
इसके बाद विधायक सराफ ने अपने निवास एवं कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही उनकी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है।
पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विधायक सराफ को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
धार्मिक आस्था, गौसेवा और जनसंपर्क के माध्यम से विधायक कालीचरण सराफ ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को समाजसेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।