Bundi crime: वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा , एक शातिर अपराधी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
03 ट्रेक्टर व 03 मोटरसाईकिल बरामद
बूंदी 9 फरवरी, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बूंदी शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वारदातों के खुलासे करने हेतु विशेष निर्देश दिये थे ।
थानाधिकारी सदर बून्दी अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर, मोटरसाईकिलों की तलाश बूंदी शहर, उंदालिया की डूंगरी, चित्तौङ रोङ, सिलोर रोङ, तालाबगांव आदि स्थानों पर की । तकनीकी सहायता, मुखबिर व आसूचना तंत्र के माध्यम से ट्रेक्टर व मोटरसाईकिल चोरी की वारदातें करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई 03 ट्रेक्टर व 03मोटरसाईकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्ति की है । मुलजिम द्वारा की गई वारदातों के दौरान उसके साथियों, इसके अलावा अन्य वारदातों तथा गिरोह के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं ।
गिरफ्तार आरोपी
गिर्राज पुत्र तेजसिंह, जाति दरोगा, आयु 50 वर्ष, निवासी रामी की झोंपङिया, पुलिस थाना बसोली, जिला बूंदी
बरामद वाहनों का विवरणः-
1- एक ट्रैक्टर महेन्द्रा 475 डीआई भूमिपुत्र रजि. नम्बर RJ08 RB 1111, चैचिस नं. JJBD00556 व इंन्जन नं. JJBD00556
2-एक ट्रैक्टर स्वराज 735 FE रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ08 RA 8988, इन्जिन नम्बर 391354SSE04803A व चैसिस नम्बर WRTF30405114980
3-एक ट्रैक्टर स्वराज 855 FE रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ08 RB 1783 ,इन्जिन नम्बर 4730305STL15723 व चैसिस नम्बर WXCL61910998682
4-एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा स्पलेडर प्लस रजिस्ट्रैशन नम्बर RJ08 SA 8575 , इन्जिन नम्बर 06E15E02890 व चैसिस नम्बर 06E16F08624
5-एक मोटरसाईकिल हीरो HF DELUXE बिना नम्बरी जिसके इन्जिन नम्बर HA11EFDJ17432 व चैसिस नम्बर MBLHA11EWD9F17553
6-एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा CD DELUXE बिना नम्बरी जिसके इन्जिन नम्बर HA11EDB9C20785 व चैसिस नम्बर MBLHA11ERB9C15173