राज्यसभा में बैठेंगे दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह! आम आदमी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

जयपुर। भारत के दिग्गज पूर्व किक्रेट हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक हरभजन के सिंह के अलावा AAP ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा, IIT के प्रोफेसर डॉ संदीप पाठक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनया है। बता दें कि पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटें अगले महीने खाली हो जाएंगी और आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

राज्यसभा में 'आप' होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीट जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में और भी मजबूत स्थिती हो जायेगी। फिलहाल राज्य सभा में पंजाब की तीन सीट हैं। अब ये 3 से बढ़कर 8 होने की उम्मीद है। राज्यसभा की पांच सीटें 9 अप्रैल को खाली हो जाएंगी और चुनाव आयोग पहले ही संसद के उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है। जरूरत पड़ी तो 31 मार्च को मतदान होगा।

बता दें कि हरभजन सिंह ने अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 700 से ज्यादा विकेट लिये हैं। फिलहाल वे भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। संन्यास लेने की घोषणा करने से ठीक पहले हरभजन सिंह पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिलने गए थे और ट्विटर पर दोनों की तस्वीर भी वायरल हुई जिससे अंदाजा लगाया कि हरभजन सिंह कांग्रसे में शामिल होने वाले हैं।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के किसी भी झुकाव से इनकार किया था। हरभजन पंजाब में कई परोपकारी परियोजनाओं और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।