Jonny Bairstow के विवादित रन आउट पर विक्टोरिया पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, हर कोई हसने पर हुआ मजूबर

यपुर। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एशेज टेस्ट मैच के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो को जिस तरीके से आउट किया गया वह विवादों में आ गया। और दूनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों और विश्लेषकों में खेल भावना के उपर जंग छिड गई। दिन भर सोशल मीडिया पर इस मामलों के लेकर बहस चली। लेकिन इसी बीच विक्टोरिया पुलिस  भी जॉनी बेयरस्टो के इस रन आउट पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटी। 
दरअसल,   बेयरस्टो ने एक गेंद को  डक किया और वे बिना अंपायर को बताये हुए अपने साथी खिलाडी से बात करने क्रीज से बहार निकल गये। इतने में ही  आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पीछे से स्टंप प सीधा हिट मार दिया।  अपील के बाद अंपायरों ने जॉनी को आउट करार दे दिया।   इस घटना का कई पूर्व क्रिकेटरों ने विश्लेषण किया है लेकिन विक्टोरिया पुलिस ने पूरे प्रकरण पर एक हास्यास्पद दृष्टिकोण पेश किया है। विक्टोरिया पुलिस ने ट्वीट किया,  हम जॉनी बेयरस्टो को  हरी झंडी मिलने से पहले क्रीज के बहार कदम रखने के खतरों के बारे में सभी को याद दिलाने के लिए  धन्यवाद देना चाहते हैं।

बता दें कि इस घटना के बाद  ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों पर निशाना साधा।  .  सनक के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा जॉनी बेयरस्टो को इस तरह से आउट देना खेल की भावना के अनुरूप नहीं था।

प्रवक्ता ने कहा, वे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से सहमत हैं जिन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।