Sachin pilot को विजय बैंसला का समर्थन या साजिश..?, राहुल गांधी से CM बनाने की मांग उठाई

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से पहले राजस्थान में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। पायलट के विरोधी माने जाने वाले गुर्जर आरक्षण स​मीति के अध्यक्ष विजय बैंसला अचानक से सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं। इससे पहले​​ विजय बैंसला ने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का विरोध करने का ऐलान किया था।
हाल ही उन्होने एक मीडिया में बयान देते हुए कहा कि गुजर्र समाज ने सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए वोट दिया था कोई एमएलए बनाने के लिए नहींं। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार यदि हमारी मांगो को पूरा करती है तो वे यात्रा का विरोध नहीं ​बल्कि सम्मान करेंगे।

हालांकि बैंसला के पायलट को सीएम बनाने जाने वाले बयान के कई मायने लगाये जा रहे हैं। राजनैतिक ​गलियारों में गपशप है कि बैंसला पायलट को जानबूझकर गुर्जर नेता का टैग देना चाहते हैं ताकि अन्य जातियां उनके विरोध में आये और पायलट के सीएम बनाने के किसी भी फैसले का विरोध करें। क्योंकि बैंसला ने गुर्जर जाति का सीएम कहकर पायलट के मार्ग में रोडा अटकाने वाली बात कही है।

बैंसला ने एलान किया है कि ऐसे में आप 3 तारीख को गुर्जर CM के साथ आए या फिर सवालों का जवाब लेकर आएं। दौसा जिले के पीपलखेड़ा स्थित एक होटल पर गुर्जर समाज के लोगों से चर्चा करने के बाद बैंसला ने कहा 2019 व 2020 का समझौता सरकार के पास पेंडिंग पड़ा हुआ है, जिसे राज्य सरकार नहीं कर रही है।

अब सरकार का टॉप शॉट तो राहुल गांधी ही हैं, ऐसे भी सरकार ने हमारा काम नहीं किया तो हम उनका रास्ता रोकेंगे। मैं पीपलखेड़ा-पाटोली की पावन धरा से राहुल गांधी से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि आप कब एक गुर्जर को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाएंगे।