विक्रम सैनी ने अपने जन्मदिन पर गौ माता को खिलाया चारा

संवाददाता सुमेर सिंह राव
जयपुर।

सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता
युवा नेता विक्रम सैनी नेवरी ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया है। सैनी ने अपने जन्मदिन पर सांगानेर स्थित गौशाला में गौ माताओं को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर फिजूलखर्ची न करके प्राणी मात्र की सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म है। यह प्रेरणा मैंने मेरे परम पूज्य पिता सुमेर सिंह नेवरी से ग्रहण की है। सैनी के जन्मदिवस पर अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई प्रेषित की है।