ग्रामीणों ने पिछले दिनों राज्यमंत्री गुढा को पीएचसी में स्थाई डॉक्टर लगाने की थी मांग


ग्रामीणों ने पिछले दिनों राज्यमंत्री गुढा को पीएचसी में स्थाई डॉक्टर लगाने की थी मांग

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के मणकसास पीएचसी में हाल में हुई तबादला सूची में डॉक्टर नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले दिनों डॉक्टर की मांग को लेकर अस्पताल में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद राज्यमंत्री गुढ़ा को भी अवगत करवाया था। गुढा ने पचलंगी पीएचसी में 2 डॉक्टर होने पर एक डॉक्टर पंकज कुमार सर्वा को डेपुटेशन पर मणकसास पीएचसी में लगा दिया था। और राज्यमंत्री गुढा ने कहा था कि तबादला सूची की लिस्ट जारी होते ही मणकसास पीएचसी में डॉक्टर लगा दिया जाएगा। लेकिन दो दिन पहले लिस्ट भी जारी हो गई उसी में भी डॉक्टर का पद रिक्त पड़ा है। किसी को नहीं लगाया गया है। जो डॉक्टर डेपुटेशन पर था उसको भी तबादला सूची में उदयपुरवाटी सीएचससी में लगा दिया। ग्रामीण गिरधारी लाल शर्मा, शंकर सिंह, रोशन लाल वर्मा, बाबूलाल फौजी, जाफर अली आदि ने मणकसास पीएचसी में शीघ्र ही राज्यमंत्री गुढा से डॉक्टर लगाने की मांग की है।
इनका कहना
मणकसास पीएचसी में तबादला सूची में डॉक्टर नहीं लगाया गया है। दूसरी सूची आने तक इंतजार करना पड़ेगा। बीसीएमओ डॉक्टर मुकेश भूपेश उदयपुरवाटी।