किशोरपुरा में खाली पाइप लाइन में फंसे रेगिस्तान के जहाज ऊंट को 2 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने जिंदा निकाला

किशोरपुरा में खाली पाइप लाइन में फंसे रेगिस्तान के जहाज ऊंट को 2 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने जिंदा निकाला

समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा गाड़ी छोड़ ऊंट की जान बचाने पहुंचे

700 किलो के ऊंट को 7 लोगों ने चतुराई से निकला

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के बलड्या में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेगिस्तान का जहाज कहा जाने वाला ऊंट एक पाइप लाइन के गड्ढे में गिर गया। उधर से किशोरपुरा सड़क से गुजर रहे समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने यह वाकिया देखा तो उन्होंने गाड़ी रोक कर ऊंट को घायल अवस्था में देखकर बचाने चल पड़े। मौके पर अन्य लोग भी आ गए। ऊंट इतना फसा हुआ था कि उसका अब निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा था और वह जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहा था। तत्पश्चात ऊंट मालिक पांड्या भी अपने पशु को बचाने मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की सहायता से ऊंट को करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। लोगों ने ताजुब किया यह कोई आम जानवर नहीं था बल्कि 7 क्विंटल का यह पशु जिसका हाथी के बाद जानवरों में दूसरा नंबर आता है। लोगों में इस कार्य की आज काफी सराहना हो रही थी। इस दौरान सोहन लाल मिस्त्री मुखाराम सैनी राकेश सैनी सुभाष गुर्जर दिलीप सैनी सुनील सैनी मुकेश गुर्जर हाकिम रामकरण मुकेश पंडित नरेश शर्मा राकेश विकास रामू सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।